| Inauguration of Air Rifle Shooting Range at St. Thomas School- |
सेंट थाॅमस विधालय में भारतीय सेना 5 म.प्न.बटालियन नीमच के कर्नल शरद मोहन सिंह के आतिथ्य में गरिमामय माहौल में तकनीकी परिशुद्धता व आधुनिक उपकरणो की सुविधा से युक्त नियमित खेल के रुप में शूटिंग रेंज का शुभारंभ सम्पन्न हुआ |Inauguration of Air Rifle Shooting Range at St. Thomas School-
सर्वप्नथम मुख्य अतिथि कर्नल शरद मोहन सिंह,विशेष अतिथि श्री मनकामना प्नसाद ( अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर ) कैप्टन विजय सिंह पुरावत ( अध्यक्ष दशपुर रायफल शूटिंग एसोसिएशन जिला मन्दसौर ) अतिथि श्री सचिन जैन व श्री प्नहलाद (पिन्टु) शर्मा ( उपाध्यक्ष दशपुर रायफल शूटिंग एसोसिएशन ) कार्यक्रम के अध्यक्ष संस्था मैनेजर फादर कैनेडी थाॅमस , प्नाचार्या सिस्टर जोन्सी आदि का परम्परागत विधालयीन बैण्ड के साथ आगमन के पश्चात् पुष्पहारो से फादर कैनेडी,सिस्टर जोन्सी,श्री कुलदीप सिह चोहान ,श्री जस्टिन व श्री जितेन्द्र कनोजिया द्वारा अतिथिगणो का स्वागत किया गया | इस अवसर पर कर्नल शरद मोहन सिंह ने विधालय को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधालय में शूटिंग रेंज का होना विधालय के लिए प्रतिष्ठा का मुल्य जोड देगा | यह खेल खिलाडी के एकाग्रता स्तर को बढाता है | यह खेल मन पर बेहतर नियत्रंण देता है |Inauguration of Air Rifle Shooting Range at St. Thomas School-
साथ ही यह खेल प्नतिस्पर्धा के संबंध में विचार प्नक्रिया का बेहतर स्तर देता है , विधार्थियो के लिए इस को नियमित खेल के रुप में सुविधा देना विधालयीन प्नबंधको द्वारा बडा सराहनीय कार्य है | उज्जैन संभाग का यह पहला विधालय होगा,जिसमें इस तरह की उच्च सुविधा प्नदान की गई है | श्री मनकामना प्नसाद जी ने भी विधार्थियो को अपने सम्बोधन मे मोबाईल के दुरूपयोग व उससे होने वाले नुकसान की तरफ ध्यान दिलाते हुए खेल के प्नति जागरुक करते हुए कहा कि खेल जीवन में निर्धारित उद्देश्य को प्नाप्त करने के लिए उत्साह स्तर को बढाता हैं | फादर कैनेडी थाॅमस ने विधालय को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह शूटिंग रेंज न केवल छात्रो को उनके खेल कैलिबर के निमार्ण मे फायदा पहुॅचाती है , बल्कि एकाग्रता,अनुशासन और सहनशक्ति जैसे विकासशील गुणों में एक सुसंगत प्नशिक्षण को प्नोत्साहित करती हैं | प्नाचार्या सिस्टर जोन्सी ने विधालय के शूटिंग खेल के कोच लेफ्ट.जितेन्द्र कनौजिया,खेल प्नशिक्षक श्री राकेश श्रीवास्तव व विधार्थियो को इस खेल के लिए शुभकामनाएं प्नदान करते हुये शूटिंग खेल के प्नति जागरुक किया | इसके साथ ही अतिथि कैप्टन विजय सिंह पुरावत ,श्री सचिन जैन व श्री प्नहलाद शर्मा ने भी विधार्थियो को इस खेल के लिए मार्गदर्शित करते हुए अपना विशेष सम्बोधन देते हुए शुटिंग खेल के लिए प्नोत्साहित किया |अतिथिगणो ने शूटिंग रेंज हाॅल का रिबन काटकर ,रायफल की पुजा कर, लच्छा बांधकर ,प्नार्थना कर, रायफल से निशाना लगाकर विधालय में शूटिंग खेल का शुभारंभ किया | कार्यक्रम में विधालय की पहली छात्रा खिलाडी भुमिका वर्मा को मध्य प्नदेश टीम में शामिल होकर प्नदेश स्तर पर द्वितीय स्थान पर आने के अतिथियो के द्वारा सम्मानित किया | अतिथि परिचय व कार्यक्रम का सफल संचालन विधालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री डाॅन बी.जेवियर ने किया व धन्यवाद भाषण खेल प्नशिक्षक श्री त्रिभुवन कविश्वर ने दिया | अतिथिगणो को विधालय की तरफ से फादर कैनेडी व सिस्टर जोन्सी द्वारा स्मृति चिन्ह भी प्नदान किए गए |उक्त जानकारी संस्था की पी.आर.ओ.डाॅ संगीता सिंह रावत ने दी |
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.