Ticker

6/recent/ticker-posts

स्टूडेंट पुलिस केडेट्स ने थानों का भ्रमण किया और क्रिकेट मेच भी खेला


 
स्टूडेंट पुलिस केडेट्स ने थानों का भ्रमण किया


 स्टूडेंट पुलिस केडेट्स ने थानों का भ्रमण किया और क्रिकेट मेच भी खेला(Student police cadets visited the police stations and also played cricket matches.) मिली  जानकारी के अनुसार भालोट  शा.उ.मा.वि. भालोट सहित मन्दसौर जिले की कुछ चयनित शालाओं में मध्यप्रदेश शासन के पुलिस विभाग द्वारा संचालित ’स्टूडेंट पुलिस केडेट’ योजना के तहत जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक मन्दसौर के द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार दिनांक 4 जनवरी 2020 शनिवार को भालोट के पुलिस केडेट्स द्वारा संस्था के प्राचार्य बी.आर. सिसोदिया के निर्देशन एवं खेल प्रशिक्षक शहजाद हुसेन शाह के मार्गदर्शन में सुबह 8.30 बजे पुलिस थाना नई आबादी मन्दसौर का भ्रमण किया।
 जहां पर पुलिस नोडल अधिकारी उपनिरीक्षक मोतीलाल चैधरी एवं उपनिरीक्षक नीतिन कुमावत के द्वारा बच्चों को प्रातः काल में ड्रील, परेड करवाई तद्पश्चात थाना परिसर स्थित शस्त्रागार का अवलोकन करवाया।उसके बाद शस्त्र संचालन सहित पुलिस विभाग की कार्य प्रणाली से अवगत करवाया गया। 

क्रिकेट मैच में भालोट ने दलौदा को हराया

बच्चों को  क्रिकेट मैच खेलने के लिये नूतन स्टेडियम लाकर उन्हें स्टेडियम का अवलोकन करवाया गया। दोपहर नूतन स्टेडियम स्थित फुटबाल मैदान में दलौदा प्राचार्य सुदीपदास एवं भालोट बी.आर. सिसोदिया के निर्देशन में भालोट के खेल प्रशिक्षक शहजाद हुसेन शाह एवं दलौदा खेल प्रशिक्षक पाठक सर व पाटीदार सर के द्वारा बालक-बालिका टीमों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन करवाया गया।
 एम्पायरिंग शहजाद हुसेन एवं पाठक के द्वारा की गई, स्कोरिंग रवि कुमावत भालोट के द्वारा की गई, बालक एवं बालिका दोनो ही वर्ग में भालोट विजयी रहा। अंत में विजेता एवं उपविजेता दोनो ही टीमों के बच्चों ने आपस गले लगकर खेल भावना से एक दूसरों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, सभी बच्चों को पुनः अपने-अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचाया गया। यह जानकारी शहजाद हुसेन द्वारा दी गई।


Post a Comment

0 Comments