![]() |
| MCL T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट |
5 जनवरी को आयोजित होंगे MCL T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट, यूनिक क्रिकेट अकादमी ने नूतन स्टेडियम का अवलोकन किया | मन्दसौर नगर में क्रिकेट खेल को प्रोत्साहित करने व खेल प्रतिभाओं को फास्ट खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यूनिक क्रिकेट अकादमी द्वारा 5 जनवरी से 8 जनवरी तक नूतन स्टेडियम में आयोजित रात्रिकालीन मन्दसौर चैम्पियन लीग MCL T-10 लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां की जा रही है। इसी तारतम्य में 3 जनवरी को यूनिक क्रिकेट अकादमी के पदाधिकारियों ने नूतन स्टेडियम स्थित प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण किया। इसी प्रतियोगिता में नगर की 6 टीमे खेलेगी।
IPLकी तर्ज पे खिलाडियों की खरीद फरोख्त की जायेगी
प्रतियोगिता प्रभारी नवीन खोखर व निलेश (लक्की) खोखर ने बताया कि यूनिक क्रिकेट अकादमी द्वारा क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने के लिये समय-समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रही है इसी क्रम में फास्ट क्रिकेट के प्रति युवाओं को प्रेरित करने हेतु टी-10 टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लेदर बाल से नगर की 6 टीमों द्वारा सायं 6 से 8 एवं 8 से 10 बजे तक क्रिकेट मैच खेले जायेंगे। इस हेतु आईपीएल की थीम पर खिलाड़ियों की नीलामी भी की गई तथा शुभारंभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर भव्य व रंगारंग आतिशबाजी भी की जाएगी। खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधा मिले इसके प्रयास किये जा रहे है। आपने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता को 21 हजार रू. एवं ट्राफी एवं उपविजेता टीम को 11 हजार रू. एवं ट्राफी भेंट की जाएगी। साथ ही मैन आफ द मैच, मैन ऑफ द सीरिज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बेट्समेन व बेस्ट फिल्डर के पुरस्कार भी दिये जायेंगे।
इस अवसर पर अकादमी के अध्यक्ष हिम्मत डांगी, विनय दुबेला, विजय गेहलोद, शंभूसेन राठौर, सुरेश भाटी, ब्रजेश सेन मारोठिया, प्रमोद चौरड़िया, अनिल शिन्दे, दीपकसिंह चन्द्रावत, यश पाटीदार, हर्ष शर्मा, आशीष राठौर, रितेश राठौर, सुभाष गंगवाल आदि ने मैदान का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिये। आयोजन समिति ने सभी खेल प्रेमियों से अपील की इस प्रतियोगिता में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करे।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.